कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का चुनावी सभा आज देवघर के मोहनपुर में

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का चुनावी सभा आज देवघर के मोहनपुर में
रांची: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड आगमन के दौरान देवघर के मोहनपुर (उच्च विद्यालय मैदान) में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इनके साथ झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी चुनावी सभा में शिरकत करेंगे।
ज्ञात हो मल्लिकार्जुन खड़गे अपराह्न 01ः30 बजे देवघर हवाई अड्डे पर विशेष विमान से पहुंचेंगे इसके उपरांत 01ः50 हेलीकॉपटर द्वारा मोहनपुर के चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रस्थान करेंगे। तदोपरांत 02 बजे से 03ः30 बजे चुनावी सभा में शिकरत करने के उपरांत 03ः40 में पुनः मोहनपुर से देवघर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 04ः00 बजे देवघर हवाई अड्डे से विशेष विमान के द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी।





