मालदीव द्वारा भारत का अपमान करना पड़ा मंहगा, हजारों लोगों ने टिकट रद्द कराया

मालदीव ने भारत के खिलाफ जिस तरह से आग उगला
उसका खामियाजा खुद मालदीप को अब भुगता पड़ रहा है।Times Algebra ने
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसके मुताबिक, मालदीव
के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ अपमानजनक बयान
देने के बाद भारतीयों ने अब तक मालदीव के लिए 10,500 होटल बुकिंग और
5,520 फ्लाइट टिकट रद्द कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग मालदीव के इस
बयान के बाद लगातार अपनी ट्रिप कैंसिल करने को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. जिससे
मालदीव की इकॉनमी पर असर पड़ने वाला है. इसकी वजह ये है कि मालदीव में सबसे भारत
से ही टूरिस्ट पहुंचते हैं। अगर भारतीय पर्यटकों ने मालदीव जाना छोड़ दिया तो इससे
मालदीव टूरिज्म पर गहरा असर पड़ेगा।
भारत पर आपत्तिजनक बयान के बाद मालदीव पर्यटन
को तगड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि इस विवाद के चलते लगातार लोग अपनी मालदीव
ट्रिप को कैंसिल कर रहे हैं. ऐसे में लोग
मालदीव की बजाय लक्षद्वीप घूमने को तरहीज दे रहे
हैं। इतना ही नहीं, ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म भी इस विवाद
के बाद सख्त रुख अपनाया है. भारत-मालदीव में राजनयिक विवाद के बीच ‘ईजमाईट्रिप'
ने
सोमवार को कहा कि भारत के साथ ‘एकजुटता' दिखाने करने के
लिए उसकी वेबसाइट ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट बुकिंग पर रोक लगा दी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केंद्र
शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा करने के बाद यह भारतीयों का पसंदीदा डेस्टिनेशन
बनकर उभरा है. मेकमाईट्रिप ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्यद्वीप
जाने के बाद से उसकेप्लेटफ़ॉर्म पर
लक्ष्यद्वीप के बारे में सर्च 3,400
प्रतिशत
बढ़ गई है।
मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के
अनुसार, 2023 में 2.03 लाख से अधिक
भारतीयों ने इस द्वीपीय देश की यात्रा की.साल 2022 में यह संख्या 2.4
लाख से अधिक थी और 2021 में 2.11 लाख से अधिक
भारतीयों ने मालदीव की यात्रा की। हालांकि, मालदीव की सरकार
के तीन मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के
बाद अब आलोचना का सामना कर रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लक्षद्वीप का दौरा किया. इसके बाद उन्होंने लक्षद्वीप यात्रा की कई तस्वीरें सोशल
मीडिया पर शेयर कीं. उन्होंने
देशवासियों से लक्षद्वीप की यात्रा करने का आग्रह किया। हालांकि, इस
बीच मालदीव के कुछ नेताओं की टिप्पणी के चलते मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर विवाद
बढ़ गया। सोशल मीडिया पर एक तरफ बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड (Boycott Maldives
Trend) करने लगा तो वहीं, दूसरी
ओर लोग लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी खूबसूरत और सुंदरता की जमकर
तारीफ करने लग गए।





