मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

मंगलवार को करें हनुमान जी को प्रसन्न, इन उपायों से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मंगलवार का दिन और आडल योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे।

दृक पंचांग के अनुसार, इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर दोपहर के 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर के 3 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर दोपहर के 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

विडाल योग, ज्योतिष में एक अशुभ योग माना जाता है, जो कि किसी भी जातक की कुंडली में समस्याएं, मानसिक अशांति, रोग और अचानक कठिनाइयां पैदा कर सकता है। यह तब बनता है, जब चंद्रमा कुछ विशिष्ट अशुभ नक्षत्रों में और खास दिनों (जैसे मंगलवार या शनिवार) पर स्थित होता है। इस योग में सगाई, विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए, क्योंकि कार्य सफल नहीं होते या उनमें देरी होती है, और शारीरिक तथा मानसिक कष्ट भी हो सकता है।

इसी के साथ ही त्रयोदशी तिथि को मंगलवार पड़ रहा है। इस दिन साधक व्रत रख सकते हैं। स्कंद पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। बजरंग बली को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय अपनाकर भक्त उनकी कृपा का पात्र बन सकते हैं।

इस दिन विधि-विधान से पूजा करने के लिए आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म-स्नान आदि करने के बाद पूजा स्थल को साफ करें। फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और पूजा की सामग्री रखें और उस पर अंजनी पुत्र की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद, हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ कर सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और प्रसाद चढ़ाएं और बजरंग बली की आरती करें। इसके बाद आरती का आचमन कर आसन को प्रणाम कर प्रसाद ग्रहण करें। साथ ही इस दिन शाम को भी हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

व्रत में केवल एक बार भोजन करें और नमक का सेवन न करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि नियमपूर्वक बजरंगबली की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें