मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

ड्रग फ्री दिल्ली' मिशन में बड़ी सफलता: कापसहेड़ा पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 22.5 किलोग्राम गांजा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ड्रग फ्री दिल्ली' मिशन में बड़ी सफलता: कापसहेड़ा पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 22.5 किलोग्राम गांजा बरामद

ड्रग फ्री दिल्ली' मिशन में बड़ी सफलता: कापसहेड़ा पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 22.5 किलोग्राम गांजा बरामद

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2025 : दक्षिण पश्चिम जिले की एंटी स्नैचिंग सेल और थाना कापसहेड़ा की संयुक्त टीम ने 'ड्रग फ्री दिल्ली' अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक सुनियोजित ऑपरेशन के तहत तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से कुल 22.5 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज सैनी (34), निवासी रोशन गार्डन, नजफगढ़, अजय श्रीवास्तव (25), निवासी भारत विहार, दिल्ली, और रवि पांडे (28), निवासी एलडीए कॉलोनी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इस सफलता की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम जिला) अमित गोयल, आईपीएस ने बताया कि जिले में ड्रग तस्करों और सप्लायर्स के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर हरि सिंह (प्रभारी, एंटी स्नैचिंग सेल) ने किया, जबकि इसकी निगरानी एसीपी विजय सिंह द्वारा की गई।

कॉन्स्टेबल बबलू को समालखा, दिल्ली में ड्रग्स की डिलीवरी को लेकर दो संदिग्ध तस्करों की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को धर दबोचा और उनके पास से 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने पानीपत और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में नशे की सप्लाई की बात कबूल की।

इनपुट्स के आधार पर जब दिल्ली के नजफगढ़ में अनुज सैनी के घर पर छापा मारा गया, तो वहां से अतिरिक्त 9 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले की तह तक जाने के लिए न्यायालय से आरोपी अनुज सैनी का तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पूछताछ में गांजा के मुख्य सप्लायर का नाम रवि पांडे सामने आया, जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रह रहा था। तत्पश्चात एक विशेष टीम गठित कर उसे लखनऊ भेजा गया।

लगातार दो दिनों की कड़ी मेहनत और सूझबूझ के बाद, 26 जून 2025 को पुलिस ने एलडीए कॉलोनी, लखनऊ में छापेमारी कर मुख्य सप्लायर रवि पांडे को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 10.416 किलोग्राम गांजा बरामद किया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कापसहेड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत एफआईआर संख्या 261/2025 दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें