मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सुकमा में डंप से विस्फोटक सामग्री बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सुकमा में डंप से विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा,। सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत इत्तलंका के जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक सामग्री का बड़ा डंप बरामद किया। बरामद सामग्री में जिलेटिन स्टिक, बीजीएल हेड, डेटोनेटर केस, मीटर कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, बीजीएल प्लंजर और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल है। सुकमा पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक गुर्जर ने बरामदगी की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 18 अगस्त को इत्तलंका के जंगल में नक्सलियों द्वारा सामग्री छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुकमा एसपी मयंक गुर्जर, 150वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडिंग ऑफिसर राकेश चंद्र शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के समन्वय में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

अभियान के लिए एफ/150 बटालियन सीआरपीएफ, क्यूएटी 150 बटालियन सीआरपीएफ और चिंतलनार थाना पुलिस की संयुक्त टीम को रवाना किया गया। टीम ने इत्तलंका गांव से करीब 300 मीटर दूर जंगल में संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर सघन तलाशी ली।

पुलिस के मुताबिक, संभावित आईईडी खतरे को देखते हुए बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) की मदद से सुरक्षा मानकों के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान कपड़े में लिपटा एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान मिला।

बरामद सामग्री में 25 जिलेटिन स्टिक, 16 बीजीएल हेड, 25 डेटोनेटर केस, 12 मीटर कॉर्डेक्स वायर, दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, छह बीजीएल प्लंजर, पांच मीटर फ्लेक्सिबल वायर, एक चार्जिंग केबल, एक बैटरी कनेक्टर, एक बीजीएल रॉ मटेरियल, एक बेल्ट, तीन रोल वेल्क्रो और एक प्लास्टिक ड्रम शामिल हैं।

अभियान के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद संयुक्त टीम के सभी जवान सुरक्षित रूप से अपने कैंप लौट आए। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी और निगरानी अभियान जारी रखा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें