मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, BSUP कॉलोनियों के 350 मकानों की जांच; 8 संदिग्ध हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, BSUP कॉलोनियों के 350 मकानों की जांच; 8 संदिग्ध हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी लाभांडी, बीएसयूपी तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) और देवार डेरा में शुक्रवार सुबह पुलिस ने विशेष चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया। सुबह 4:30 बजे से 9 बजे तक चले इस अभियान में 350 से अधिक मकानों की जांच की गई। कार्रवाई में 80 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) रमाकांत साहू के नेतृत्व में संचालित अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे किरायेदारों, बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों और बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

जांच के दौरान 8 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। इनमें मारपीट के एक मामले में पिछले 8 माह से फरार चल रहा एक आरोपित भी शामिल है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी संदिग्धों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को "समाधान" मोबाइल ऐप की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने लोगों से किरायेदार रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन कराने, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि, किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर तत्काल दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें