मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नारनौल को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

महेंद्रगढ़, । नारनौल के साथ लगते कोरियावास गांव में बने मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस मेडिकल कॉलेज पर लगभग 750 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव होंगी जबकि इस कार्यक्रम में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह भी शिरकत करेंगे।

नारनौल के साथ लगते कोरियावास गांव में लगभग 80 एकड़ में बने महर्षि चवन मेडिकल कॉलेज और 850 बेड के राव तुलाराम हॉस्पिटल का काम पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और अब इस मेडिकल कॉलेज का 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में 4 से 5 हजार लोग भाग लेंगे। सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर सीएनजी बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं, ईवी व्हीकल और साइकिलों का भी प्रयोग किया जाएगा।

नारनौल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी जबकि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह भी इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बनने से लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय निवासी मोनिका और जिले सिंह का कहना है कि सरकार ने दक्षिणी हरियाणा को यह मेडिकल कॉलेज देकर एक सराहनीय कार्य किया है।

अब से पहले इलाज के लिए रोहतक या जयपुर जाना पड़ता था। अनेक मर्तबा एक्सीडेंट केस में लंबी दूरी होने के चलते बीच रास्ते में ही घायल मरीज दम तोड़ देते थे। अब यहां लोगों को डाक्टरी की पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर इलाज भी मिल पाएगा। मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है और उन्होंने सरकार का आभार जताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें