मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरे वनडे में टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, राहुल बाहर, ईशान की एंट्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दूसरे वनडे में टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, राहुल बाहर, ईशान की एंट्री

कार्डिफ। मेजबान इंग्लैंड ने गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच पर घास अच्छी तरह फैली हुई है। हमें थोड़ा और बेहतर खेलना होगा, पिछले मैच में हमने अच्छा प्रयास किया था और मैच को आखिर तक ले गए थे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं।"

दूसरी तरफ, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "टॉस जीतकर हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हम अच्छा खेल रहे हैं और बहुत खुश हैं।

पिछला मैच बहुत बढ़िया रहा था, उम्मीद है आज भी वैसा ही खेलेंगे। हमने अच्छी शुरुआत की थी और तेज गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करते देखकर बहुत अच्छा लगा। यहां की यादें बहुत अच्छी हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है, केएल राहुल बीमार हैं और उनकी जगह ईशान आए हैं।"

बर्मिंघम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। एक ओर भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरा है।

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बने रहना चाहेगी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के दौरे पर 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाई थी, जिसके बाद मेहमान टीम वनडे सीरीज जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें