मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

फर्नीचर घोटाले पर ACB की बड़ी कार्रवाई, 12 साल बाद पूर्व DPO समेत 3 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्नीचर घोटाले पर ACB की बड़ी कार्रवाई, 12 साल बाद पूर्व DPO समेत 3 गिरफ्तार

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत हुए करोड़ों रुपये के बहुचर्चित फर्नीचर घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) एस. पी. पाण्डेय और दर्शन फैब्रिकेशन फर्म के प्रोपराइटर संजय पटेल शामिल हैं। एसीबी की इस सख्त कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक और विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है।

यह पूरा मामला वर्ष 2011-12 का है, जब स्कूलों के लिए फर्नीचर खरीदी के नाम पर बड़े पैमाने पर सरकारी राशि का गबन किया गया था। जांच के दौरान शिक्षा विभाग के करीब 6 से 7 तत्कालीन अधिकारियों और 12 निजी फर्मों की संलिप्तता उजागर हुई थी। मामले में आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120-B (आपराधिक षड्यंत्र) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की धारा 13(1) व 13(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि, एसीबी की टीम ने लगभग दो माह पूर्व संबंधित कार्यालय में दबिश देकर फर्नीचर खरीदी से जुड़े महत्वपूर्ण मूल दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए थे। महीनों चली सूक्ष्म जांच और पुख्ता फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आखिरकार एसीबी ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया। जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में शामिल अन्य संदिग्धों और फर्म संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।

---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें