मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अर्धकुंवारी में भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अर्धकुंवारी में भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

कटरा। जम्मू में भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को लैंड स्लाइड होने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। इसकी जानकारी श्राइन बोर्ड ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए दी है।

श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जय माता दी। अर्धकुंवारी में भूस्खलन की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हो गए हैं। बचाव कार्य जारी है।"

यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं का एक समूह वैष्णो देवी भवन की ओर बढ़ रहा था।

हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, एनडीआरएफ, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

लैंडस्लाइड की वजह से वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार दोपहर लैंडस्लाइड हुआ है।

जिला प्रशासन और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए है। मौसम विभाग के अनुसार, हाल के दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना पहले से बनी हुई थी। प्रशासन ने पहले ही तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी के साथ यात्रा करने की सलाह दी थी। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दूसरी ओर मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण जम्मू संभाग में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई।

अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य की मौत की जानकारी भी मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें