मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के बड़ौत में निर्वाण महोत्सव का मंच गिरा, पांच की मौत, 60 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र के बड़ौत में निर्वाण महोत्सव का मंच गिरा, पांच की मौत, 60 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत में जैन समाज के निर्वाण महोत्सव के दौरान आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाने के दौरान मंच गिरने से 60 लोग घायल हो गए, जबकि अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर प्रकार की मदद पहुंचाई जाए। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। बताया गया है कि श्रद्धालु क्षमता से अधिक संख्या में मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाने पहुंच गए। इस वजह से करीब 40 फीट ऊंचा मंच भरभरा गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को फौरन बड़ौत सीएससी और निजी आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। 20 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 30 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को दिल्ली रेफर किया गया है।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।बागपत जिला अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी चिकित्सीय सेवाओं के लिए डॉक्टर मौके पर मौजूद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें