मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, आर्थिक सशक्तिकरण से बदलती महिलाओं की तस्वीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, आर्थिक सशक्तिकरण से बदलती महिलाओं की तस्वीर

कोरबा/जांजगीर-चांपा। महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, आत्मसम्मान एवं समाज में उनकी निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। यह योजना प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के साथ-साथ उन्हें आजीविका के नए अवसरों से जोड़ रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना से लाभान्वित महिलाएं इस राशि का सदुपयोग कर छोटे-छोटे व्यवसाय प्रारंभ कर रही हैं, जिससे वे न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं, बल्कि परिवार और समाज में एक सशक्त पहचान भी बना रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी है उर्मिला यादव की।तहसील मुख्यालय चाम्पा के वार्ड क्रमांक 02 निवासी उर्मिला यादव ने महतारी वंदन योजना के प्रारंभ होते ही इसमें आवेदन किया। उन्हें योजना के अंतर्गत नियमित रूप से प्रतिमाह 1000 रूपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। उर्मिला यादव ने इस राशि को केवल खर्च करने के बजाय भविष्य की दिशा बदलने का माध्यम बनाया। उन्होंने पाँच माह तक प्राप्त राशि को सहेजकर, कुछ अतिरिक्त बचत जोड़ते हुए आर्टिफिशियल गहनों के व्यवसाय की शुरुआत की। आज वे अपने घर से ही पायल, बिछिया, मंगलसूत्र सहित विभिन्न प्रकार के आर्टिफिशियल गहनों का विक्रय कर रही हैं। इसके साथ ही वे आसपास के ग्रामों में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजारों में भी जाकर अपने उत्पाद बेच रही हैं। इस छोटे से व्यवसाय से उर्मिला यादव को प्रतिमाह लगभग 2000 रूपये तक की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इससे न केवल उनकी मासिक आय में वृद्धि हुई है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति में भी निरंतर सुधार हो रहा है। आज वे स्वयं को आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं और अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम बनी हैं। उर्मिला यादव का कहना है कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मविश्वास दिया, सोच को नई दिशा दी और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया।इसी प्रकार चांपा निवासी ज्योति कसेर की आर्थिक स्थिति महतारी वंदन योजना से पूर्व आर्थिक रूप से कमजोर थी। वे घरेलू महिला के रूप में जीवनयापन कर रही थी। योजना प्राप्त सहायता राशि से उन्होंने पापड़ व्यवसाय की शुरुआत की। आज इस व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह लगभग 5000 रूपये का लाभ हो रहा है, जिससे वे अपने परिवार की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। महतारी वंदन योजना ने ज्योति कसेर को आत्मनिर्भर बनाया है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।इसके साथ ही ग्राम सरहर की सुमित्रा कर्ष बताती है कि महतारी वंदन योजना से पूर्व आर्थिक स्थिति संतोषजनक नहीं थी और वे एक घरेलू महिला के रूप में जीवनयापन कर रही थीं। योजना अंतर्गत 8 मार्च 2024 एवं अप्रैल 2024 में प्रथम एवं द्वितीय किस्त प्राप्त होने के पश्चात उन्होंने श्रृंगार सामग्री की छोटी दुकान प्रारंभ की। धीरे-धीरे दुकान से नियमित विक्रय होने लगा, जिससे वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह लगभग 1000 रूपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और वे अब अपने परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं में सहयोग करने में सक्षम हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें