मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

महतारी वंदन योजना बना रही महिलाओं को स्वावलंबी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य में लागू की गई महतारी

वंदन योजना राज्य के महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बना रही है। योजना

राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत निर्णायक साबित हो रही है।

योजना की सराहना अनेक जरूरतमंद महिलाओं के अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र के

कर्मचारियों ने भी मुक्त कंठ से इसकी सराहना की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव

साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए

उन्हें हृदय से आभार व्यक्त किया है।

बालोद विकास खण्ड के

आंगनबाड़़ी केन्द्र क्रमांक 02 झलमला की कार्यकर्ता चन्द्रिका सिन्हा ने

मिलने वाली राशि को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया।

उन्होंने कहा कि समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग के अनेक महिलाएं जिन्हे अपने

जरूरी तथा अनेक छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परिवार के मुखिया के ऊपर

आश्रित रहना पड़ता है। लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी महतारी

वंदन योजना लागू हो जाने से प्रतिमाह उनक खाते में 1000 रुपये जमा हो जाने

से अब महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आसानी से पैसा

उपलब्ध हो जाता है।

इस योजना की सराहना आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक

02 ग्राम झलमला की सहायिका रेणुका साहू ने की है। इस राशि का उपयोग अपने

जरूरत के कार्याे के लिए कर पा रही है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत

प्रतिमाह उनके खाते में 1000 रुपये की राशि जमा होने से उसमें आत्मविश्वास

जागृत होने के साथ-साथ सुरक्षा का भी बोध हो रहा है। जिससे वे प्रसन्नचित

होकर हंसी-खुशी के साथ अपनी ड्यूटी कर पा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें