एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का दूसरा सेमीफाइनल मैच देखने हॉकी स्टेडियम पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, गूंजा स्टेडियम
रांची: एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का दूसरा सेमीफाइनल थोड़ी देर में
भारत और जर्मनी के बीच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह
है। इस उत्साह और बढ़ाया है रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने।
धोनी यह मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंच चुके हैं। धोनी के आते ही स्टेडियम
में धोनी-धोनी की गूंज सुनाई देने लगी। धोनी के अलावा मंत्री बन्ना
गुप्ता, अजयनाथ शाहदेव समेत कई लोग पहुंचे हैं। भारत अपना पहला मुकाबला
गंवाने के बाद शानदार वापसी की है।





