मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

महावीर जन्म महोत्सव : भव्य शोभायात्रा आज शाम को, मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा सकल

जैन समाज एक साथ मिलकर 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म महोत्सव बड़े

धूम धाम से धार्मिक वातावरण में श्रद्धा के साथ मनाता है। इस वर्ष मनाए जा

रहे भगवान महावीर के 2623 वें जन्म महोत्सव पर विभिन्न आयोजन आयोजित कर सभी

जैन धर्म के अनुयायी जैन एकता का परिचय देते है।

महोत्सव समिति

के जितेंद्र गोलछा अध्यक्ष,वीरेंद्र डागा महासचिव,अमित मूणत कोषाध्यक्ष,अमर

बरलोटा कार्यकारी अध्यक्ष, प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी ने सयुक्त रूप से

बताया की समिति द्वारा 15 दिवसीय सामाजिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में

सभी समाजजन, महिला मंडल एवं समितियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

राजधानी

रायपुर में महावीर जयंती पूरे भारत वर्ष में बढ़ चढ़ कर मानने के कारण

काफी प्रसिद्ध है। सुबह प्रातः 6.30 बजे से प्रभात फेरी सामाजिक एकता

परिचायक बन समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास पिछले कई वर्षो से कर

रही है। इस आयोजन में श्री साधु मार्गी समता युवा संघ का विशेष सहयोग

प्रतिवर्ष प्राप्त होता रहा है। विभिन्न मंडलों द्वारा जीवदया का बहुत ही

सुंदर प्रयास कर महावीर का संदेश जियो और जीने दो को सार्थक करते है।

आज

(रविवार) शाम 7 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेंगे जिसमें

प्रभु महावीर सेवा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है । इस आयोजन में

रात्रि 8 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल

होंगे। श्रीमद रामचंद्र आत्म तत्व रिसर्च सेंटर द्वारा रात्रि 9 बजे भगवान

महावीर के जन्म के पूर्व जो 14 स्वप्न आए थे। उसी पर आधारित आज के परिपेक्ष

में 14 स्वप्नों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया है । रात्रि 11.26 को

भगवान महावीर की 2623 दीपो की आरती उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा

की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें