मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और गृहमंत्री ने लोगों को महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और गृहमंत्री ने लोगों को महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने रविवार को देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर कहा, "महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि महादेव की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहे।"उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि काशी से रामेश्वरम् तक, महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व भारत की अखंड और शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। महादेव और माता पार्वती की कृपा से हम सभी को सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो यही मंगलकामना है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण और देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस पावन अवसर पर मैं कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होने जा रहा हूं। मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटनमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।केंद्रीय कपड़ामंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह केवल व्रत, उपवास या पूजन की रात नहीं, यह आत्मा का शिवत्व से साक्षात्कार करने का अवसर है। यह अंतर्मन की अशुद्धियों को त्यागकर तप, त्याग और सत्य के पथ पर अग्रसर होने का संकल्प है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें