मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: मोहन भागवत और सचिन तेंदुलकर समेत कई प्रमुख हस्तियों ने मतदान किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: मोहन भागवत और सचिन तेंदुलकर समेत कई प्रमुख हस्तियों ने मतदान किया

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी है। लोग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत से लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने वोट डाला।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए नागपुर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रजातांत्रिक रचना में रचना का एक अनिवार्य भाग चुनाव है, इसलिए वह नागरिकों का कर्तव्य भी है, तो संतुलित विचार करके और जनहित का विचार करके जो योग्य लगता है उस उम्मीदवार को मत देना, यह हमारा कर्तव्य रहता है। इसलिए मैंने पहले आकर मतदान किया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिवार के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

पीयूष गोयल ने कहा कि दक्षिण मुंबई में वोटिंग के दौरान उन्होंने 80 साल से ज्यादा उम्र के एक कपल की ईमानदारी देखी। वे कितनी लगन से वोट डालने आए। वे सच में हर मुंबईवासी के लिए एक रोल मॉडल और प्रेरणा थे।

उन्होंने कहा कि मैंने कई दिव्यांग लोगों और कई बुजुर्गों को देखा जो वोट देने के अपने कर्तव्य के प्रति बहुत जागरूक हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे के वार्ड नंबर 31 के मतदान केंद्र पर परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि पुणे में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं।

मैं परिवार के साथ मतदान करने आया हूं। केंद्र सरकार की योजनाओं और काम को जनता देख रही है। उन्होंने दावा किया कि पुणे का मेयर भाजपा से ही होगा।

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी गुरुवार सुबह नगर निगम चुनाव में वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचे। तेंदुलकर ने कहा कि यह एक ऐसा मौका है जहां आप अपनी राय मतदान के जरिए रख सकते हैं। हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए। मतदान करना सभी के लिए महत्वपूर्ण है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया। वहीं शिवसेना नेता शाइना एनसी ने वोट डाला। इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने अपने परिवार के साथ डोंबिवली में मतदान किया।

पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई के पहाड़ी स्कूल में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मेरी आदत हमेशा पहले जाकर वोट डालने की रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि एक पार्टी लीडर के तौर पर मैं पोलिंग स्टेशन पर मौजूद पोलिंग स्टाफ और दूसरे अधिकारियों से मिल सकता हूं और देख सकता हूं। इससे मुझे यह समझने में मदद मिलती है कि चीजें कैसी चल रही हैं, क्या हो रहा है और क्या कोई दिक्कत आई है।

बता दें कि महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 2,869 सीटों के लिए हो रहा है, जिसमें बीएमसी की 227 सीटें शामिल हैं। शाम 5:30 बजे वोट डाले जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें