मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज के संगम नोज में भगदड़ के बाद बड़े बदलाव, समूचा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन, सभी वीवीआईपी पास रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज के संगम नोज में भगदड़ के बाद बड़े बदलाव, समूचा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन, सभी वीवीआईपी पास रद्द

महाकुम्भनगर। प्रयागराज महाकुम्भ में संगम नोज पर हुई भगदड़ के बाद मेला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पांच बड़े बदलावों को लागू किया है। अब पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।पूरे मेला क्षेत्र पूरी तरह नो-व्हीकल जोन करते हुए सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी वीवीआईपी पास रद्द कर दिये गये हैं। अब किसी भी विशेष पास के जरिए वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की गयी है। प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले वाहनों को जिले की सीमा पर रोका जा रहा है। इसके अलावा 4 फरवरी तक शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी।प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य कुम्भ क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने में सहयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें