मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

श्री दूधेश्वर नाथ महादेव महाकुंभ शिविर 5 जनवरी से शुरू होगा : श्रीमहंत नारायण गिरि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

महाकुंभ नगर। प्रयागराज महाकुंभ में देश-विदेश से संतों व भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इन संतों व भक्तों की सेवा के लिए गाजियाबाद के विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर की ओर से 5 जनवरी से शिविर शुरू होगी। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के पावन सानिध्य में यह शिविर लगाया जायेगा।मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि श्री दूधेश्वर नाथ महादेव महाकुंभ शिविर 5 जनवरी से सेक्टर 20 संगम लोअर मार्ग शास्त्री ब्रिज के नीचे कुंभ मेला क्षेत्र में शुरू होगा और 5 फरवरी तक चलेगा। शिविर में संतों व भक्तों के लिए भोजन प्रसादम, चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रोजाना भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।महंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर धर्म, आध्यात्म, भारतीय संस्कृति की अखंड ज्योति जलाने के साथ समाज सेवा के कार्याे में भी हमेशा आगे रहता है। मंदिर में जरूरतमदों के लिए भंडारे के साथ ही गरम कपड़ों आदि का वितरण किया जाता है और चिकित्सा कैंम्प लगाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी मंदिर लगातार अभियान चलाता रहता है और गौ माता की सेवा भी निरंतर की जाती है। साथ ही देश भर में जहां कहीं भी कोई बड़ा धार्मिक आयोजन होता है तो वहां पर भी शिविर लगाकर सेवा की जाती है। अब प्रयागराज महाकुंभ में भी 5 जनवरी व 5 फरवरी तक शिविर लगाकर संतों व भक्तों की सेवा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें