मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

मैड्रिड : एथलेटिक बिलबाओ के डिफेंडर येरे अल्वारेज ने मांगी माफी, डोपिंग टेस्ट में पाए गए थे पॉजिटिव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मैड्रिड। एथलेटिक बिलबाओ के डिफेंडर येरे अल्वारेज ने एक प्रतिबंधित दवा के लिए डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। इस मामले में उन्हें यूईएफए द्वारा 10 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय येरे को कैरेनोन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद निलंबित किया गया था। उनके शरीर में कैरेनोन नामक प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया। यह एक ऐसा पदार्थ है, जिसे अक्सर ड्रग्स छिपाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह दवा उस उपचार में मौजूद थी, जो उन्हें दो बार कैंसर से उबरने के बाद बालों के झड़ने की समस्या से जूझने के दौरान दिया गया था।

मई में यूरोपा लीग सेमीफाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड से 3-0 की हार के बाद 30 वर्षीय खिलाड़ी का कैरेनोन के लिए परीक्षण पॉजिटिव आया था।

येरे ने बताया कि वह 2022 से इस उपचार के लिए दवा ले रहे थे और उन्होंने क्लब के साथ इसकी पूरी जानकारी साझा की थी। उनकी प्रेमिका भी इसी तरह का उपचार ले रही थीं। हालांकि, यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले चरण से एक हफ्ते पहले उनकी दवाइयां खत्म हो गई थीं।

उन्होंने कहा, "मैंने अपनी पार्टनर की गोली लेने का फैसला किया, यह सोचकर कि इसका प्रभाव बिल्कुल वैसा ही होगा। मुझे नहीं पता था कि इसमें एक अलग पदार्थ है और यह प्रतिबंधित है।"

येरे ने कहा, "मैं एथलेटिक प्रशंसकों और अपने साथियों से माफी मांगना चाहता हूं। ये महीने मेरे लिए जटिल रहे हैं। मैं सभी से माफी मांगता हूं। मैं इस स्थिति से गुजर रहा हूं, लेकिन इसमें आप सभी शामिल हैं।"

उन्होंने यह भी घोषणा की है कि वह 2 अप्रैल, 2026, तक खेलने में सक्षम होने तक अपनी सैलरी छोड़ रहे हैं।

येरे ने 10 महीने के निलंबन को स्वीकार किया, जो पिछले साल टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर को डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर मिले तीन महीने के निलंबन से काफी लंबा है।

उन्होंने कहा, "मुझे 10 महीने का निलंबन उचित लगता है। यह मेरी गलती थी, जिसे मैंने शुरू से स्वीकार किया है।"

येरे ने 2 जून को अस्थायी निलंबन स्वीकार किया था और सजा को उसी तारीख से लागू किया गया है। वह 2 अप्रैल, 2026 से फिर से खेल सकेंगे और 2 फरवरी, 2026 से प्रशिक्षण सत्रों में शामिल हो सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें