मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्तार अंसारी को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक -पूरा इलाका छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मुख्तार अंसारी को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक  -पूरा इलाका छावनी में तब्दील

मुख्तार अंसारी को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

-पूरा इलाका छावनी में तब्दील

गाजीपुर।माफिया मुख्तार अंसारी का खौफ मऊ, गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल में कभी हुआ करता था। स्याह दुनिया से सियासत में कदम रखने वाले मुख्तार को 28 मार्च को बांदा जेल में हार्ट अटैक आने के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हार्ट अटैक को ही मौत की वजह माना गया है। गुरुवार को जो मेडिकल रिपोर्ट सामने आई थी, उसमें भी साफ कहा गया था कि मुख्तार को पहले उल्टियां हुईं और फिर बाद में हार्ट अटैक आया और उसी वजह से उसकी मौत हुई। लेकिन मुख्तार का परिवार अभी भी ये मानने को तैयार नहीं है।मुख्तार का बेटा लगातार दावा कर रहा है कि पिता को स्लो पॉइजन दिया गया था। उसने यहां तक दावा किया कि मुख्तार ने खुद कई मौकों पर ऐसी शिकायत की थी कि उसे खाने में जहर देकर दिया जा रहा है। अभी के लिए प्रशासन ने ऐसे किसी भी दावे को सही नहीं माना है ।मुख्तार के दूसरे बेटे उमर अभी भी इस पोस्टमार्टम से संतुष्ट नहीं है, उन्होंने लिखित में दिया है कि एम्स के डॉक्टरों द्वारा ही उनके पिता का पोस्टमार्टम किया जाए। उनका साफ कहना है कि उन्हें यहां की मेडिकल टीम पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है।.रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के एक पैनल ने मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी संदिग्ध जहर से इनकार किया गया है और मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान, अंसारी का परिवार शव परीक्षण कक्ष के अंदर रहा और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टरों के पैनल ने विसरा संरक्षित कर लिया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई जहर था या नहीं।डॉ मुकेश कुमार, डॉ महेश गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक एसडी त्रिपाठी, डॉ. विकासदीप बिलाटिया ने एक घंटे तक मुख्तार का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे शुरू हुई। शव परीक्षण के निष्कर्षों ने अंसारी के परिवार के इस आरोप को खारिज कर दिया कि मुख्तार को जेल में जहर दिया गया था।पांच डॉक्टरों के पैनल ने लगभग एक घंटे में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम पूरा किया। पोस्टमार्टम के बाद आपत्तियों के निस्तारण में पौने तीन घंटे लगे।एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक पोस्टमार्टम तीन बजे तक हो गया लेकिन मुख्तार के परिवार ने पोस्टमार्टम पर सवाल उठाए। उनकी आपत्तियों के निस्तारण में करीब पौने तीन घंटा का समय लगा, जिसके बाद शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।29 मार्च को शाम तक पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार का शव उसके गृह जनपद गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया गया. शनिवार यानी आज कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए- खाक किया जाएगा. गाजीपुर के मोहम्मदाबाद इलाके के काली बाग में मुख्तार अंसारी के पुश्तैनी कब्रगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. यहीं पर मां- पिता के साथ उसके दादा और परदादाओं की कब्र है.मुख्तार अंसारी की इच्छा थी कि उसे अपने बुजुर्गों के पास ही दफनाया जाए।गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने के अनुसार मुख्तार अंसारी को शनिवार यानी आज सुबह 10 बजे पूरे मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ सुपुर्द-ए- खाक किया जाएगा।उनका शव घर में मौजूद है।जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्तार के परिजनों से लगातार संपर्क में हैं।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें