मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ: कोचिंग सेंटर में लगी आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे छात्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ: कोचिंग सेंटर में लगी आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे छात्र

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया) इलाके से एक बेहद डरावनी खबर सामने आ रही है। यहाँ सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में वहां चल रहा एक निजी कोचिंग सेंटर और कंप्यूटर संस्थान भी आ गया।

आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में काला धुआं और अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग के भीतर कई छात्र-छात्राएं फंस गए। जान बचाने के लिए कई छात्रों ने खिड़की और बालकनी से छलांग लगा दी, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से शुरुआत में कुछ बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म व्हीकल मौके पर पहुंच गए हैं। भारी धुएं के कारण रेस्क्यू टीम को अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, दमकल कर्मियों ने दीवार तोड़कर वैकल्पिक रास्ता बनाया है और एग्जॉस्ट फैन लगाकर धुएं को बाहर निकाला जा रहा है।

सीएम योगी और डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रशासन और मेडिकल टीमें हाई अलर्ट पर हैं। बच्चों को सुरक्षित निकालना हमारी पहली प्राथमिकता है। डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके। फिलहाल आग लगने की सही वजह साफ नहीं हो पाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें