मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा : बिहार के पुलिसकर्मी-कैदी समेत 6 की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा : बिहार के पुलिसकर्मी-कैदी समेत 6 की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उन्ना। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मरने वालों में एक दारोगा और एक कैदी भी शामिल हैं।

मृतक दारोगा की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई है, जो बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह कैदी छत्रपाल को लेकर दिल्ली गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि कुछ लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

शुरुआती आशंका है कि चालक का बस से नियंत्रण हटने के चलते यह हादसा हुआ।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव स्थित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें