मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

सरगुजा में गैस संकट गहराया: दोगुनी बुकिंग से बढ़ी किल्लत, होटलों में लकड़ी चूल्हे का सहारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरगुजा में गैस संकट गहराया: दोगुनी बुकिंग से बढ़ी किल्लत, होटलों में लकड़ी चूल्हे का सहारा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर हालात अब भी सामान्य नहीं हो सके हैं। एजेंसियों में लंबी कतारें भले कम हुई हों, लेकिन दोगुनी बुकिंग और सीमित सप्लाई के कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर होटल कारोबार पर पड़ा है, जहां अब लकड़ी के चूल्हे और डीजल भट्ठों का सहारा लिया जा रहा है।सरगुजा जिले में इन दिनों गैस सिलेंडरों की किल्लत ने उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों की परेशानी बढ़ा दी है। घरेलू गैस के लिए एजेंसियों में भीड़ पहले की तुलना में कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन वास्तविक स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, एजेंसियों में बुकिंग की संख्या सामान्य से लगभग दोगुनी हो गई है। इस वजह से डिलीवरी सिस्टम पूरी तरह दबाव में है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई मामलों में डिलीवरी का समय 100 दिन से भी अधिक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।राजा गैस एजेंसी समेत कई एजेंसियों ने लंबित डिलीवरी को प्राथमिकता देते हुए 10 मार्च से पहले की बुकिंग पर ही पर्ची जारी करने का निर्णय लिया है। इससे हाल के दिनों में बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है।एजेंसी प्रबंधन के अनुसार पहले जहां रोजाना औसतन 600 सिलेंडरों की बुकिंग होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1200 से अधिक हो गई है। इस अचानक बढ़ी मांग ने सप्लाई चेन को प्रभावित कर दिया है।कमर्शियल गैस की सप्लाई बाधित होने से होटल व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई होटलों में गैस नहीं मिलने के कारण लकड़ी के चूल्हों और डीजल भट्ठों पर खाना बनाना पड़ रहा है।वेलकम होटल के संचालक उमेश जायसवाल के मुताबिक गैस संकट के कारण मेन्यू सीमित करना पड़ा है। दोसा, रोटी जैसे कई आइटम बंद कर दिए गए हैं। वहीं अनन्या होटल के संचालक कैलाश मिश्रा ने बताया कि गैस की कमी से संचालन मुश्किल हो गया है और वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।इस बीच बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की भी आशंका जताई जा रही है। अंबिकापुर में एक सिलेंडर की कीमत 1800 रुपये तक पहुंचने की चर्चा है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है।हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और जरूरत के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। कलेक्टर अजीत वसंत ने लोगों से पैनिक बुकिंग नहीं करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध भंडारण और घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें