मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

एलपीजी सिलेंडर 32 रुपये सस्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एलपीजी सिलेंडर 32 रुपये  सस्ता

एलपीजी सिलेंडर 32 रुपये सस्ता

पटना।नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के रेट 30.50 रुपये आज से कम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर कोलकाता में 32 रुपये सस्ता हुआ है तो मुंबई में 31.50 रुपये और चेन्नई में यह कटौती 30.50 रुपये की हुई है। एलपीजी के रेट में कटौती केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है। घरेलू सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं हुआ है।आईओसी के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से अब 1764.50 रुपये का मिलेगा। पहले यह 1795 रुपये का मिल रहा था। कोलकाता में यह अब 1911 रुपये की जगह 1879.00 रुपये में मिलेगा। मुंबई में अब यह 1717.50 रुपये का हो गया है, पहले 1749 रुपये का था। चेन्नई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1930.00 रुपये में मिलेगा।वहीं, बिहार के पटना में भी सिलेंडर सस्ता हुआ है। पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 2039 रुपये में मिलेगा तो घरेलू सिलेंडर अपने पुराने रेट 901 रुपये में मिलेगा। गुरुग्राम में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होकर 1770 रुपये पर आ गए हैं। जबकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत 811.50 रुपये पर स्थिर है। पंजाब के लुधियाना में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर 1835.50 रुपये पर आ गया है। यहां घरेलू सिलेंडर के रेट 829 रुपये है।उधर, लोकसभा चुनावों के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में कटौती से थोड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले मार्च में महिला दिवस के दिन सरकार ने घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा मिला था। 8 मार्च एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई थी। रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कमी के बाद सरकार ने 9 मार्च को घरेलू सिलेंडर के रेट 100 रुपये और कम कर दिए। 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 803 रुपये का हो गया। आज भी यह इसी रेट पर मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें