धमतरी:अंधड़ से हुआ लाखों का नुकसान, अनेक पेड़ टूट कर विद्युत लाइन पर गिरे
धमतरी,।दो दिन पूर्व चली धी तूफान वर्षा से विद्युत लाइन में गिरे
पेड़ और कई पोल टूटे हैं। जिससे कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त हुई। पोल टूट कर
गिरने से विद्युत व्यवस्था बाधित हुई। विद्युत विभाग व्यवस्था दुरूस्त करने
में जुटा हुआ है।
विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के
अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में दो एलटी पोल
टूटे, पांच स्थानों पर पेड़ की डाली विद्युत लाइन पर गिरी। तीन स्थानों पर
11 केवी तार टूट गए। बेलरगांव क्षेत्र के ग्राम करैया बस्ती फीडर में
विद्युत पोल डैमेज हुआ। अर्जुनी उपसंभाग में पोटियाडीह और देमार में दो
स्थानों पर तार टूटकर गिर गए। नगरी सिहावा बस्ती, सीतानदी बस्ती फीडर,
महमल्ला फीडर में विद्युत फीडर में पेड़ गिर जाने से ब्रेकडाउन हुआ। लाइन
पर पेड़ गिरने से 33 केवी साईड पीटी ब्रस्ट हो गया। इन सब घटनाओं से
विद्युत विभाग को लाखों रुपये की क्षति हुई है।
छत्तीसगढ़ राज्य
विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित रायपुर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अशोक
खंडेलवाल के मार्गदर्शन में धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता के बंजारे
एवं उनकी टीम ने रात्रि में ही सभी जगहों पर सुधार कार्य किया। स्थानीय
विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आंधी तूफान, वर्षा बंद होने के तत्काल
बाद सुधार कार्य चालू किया। क्षतिग्रस्त लाइन एवं टूटे पोल को रात्रि में
ही सुधार कर सभी जगह विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
पेड़ गिरने से टूटे तार, पुनः विद्युत व्यवस्था बहाल की गई
कुरुद संभाग अंतर्गत सात मई की रात को आए भारी आंधी तूफान एवं वर्षा से
अनेक पेड़ टूट कर विद्युत लाइनों पर गिर गए। जिससे कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त
होने से विद्युत आपूर्ति बंद रही। जिसे विभाग के अधिकारियों एवं
कर्मचारियों ने तत्प्ररता दिखाते हुए पुनः बहाल किया। जानकारी के मुताबिक
भखारा क्षेत्र में खम्हरिया उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति होने वाले ग्राम
जुनवानी में 11 के वी तार टूटने से जुनवानी, दर्री, गुजरा, रीवागहंन, दरगहन
ग्रामों में विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही। इंसुलेटर ब्रर्स्ट होने से
कोर्रा उपकेन्द्र से इर्रा, कुर्रा, मड़ईभाठा, मोखा, बागतराई, अमलीडीह आदि
ग्रामों में लाइन बन्द रही। कुरुद क्षेत्र में भारी आंधी तूफान से पेड़
विद्युत लाइन पर गिरने से मरौद् उपकेंद्र के भाटागांव फीडर से समंबन्धित
गांव जोरातराई, सेलदीप, मंदरौद, भाठागांव, बगौद, बंजारी, रखी, कंहारपुरी,
भालुझुलन बस्ती में ब्रेक डाउन रहा। इसी प्रकार मोहन्दी-मगरलोड क्षेत्र में
सिंगपुर, कमई पुर, के कराखोली, मड़वापथरा, खड़मा, मुरुमडीह, सोनझरी आदि
ग्राम प्रभावित रहे।
इन सब घटनाओं से विद्युत विभाग को लाखों रुपये
की क्षति हुई हैं। जिसे गम्भीरता से लेते हुए रायपुर वृत्त के अधीक्षण
अभियंता अशोक खंडेलवाल ने बहाली के निर्देश दिए। जिससे सभी प्रभावित
स्थानों पर स्थानीय विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आंधी तूफान वर्षा
बंद होने के बाद तत्काल बाद सुधार कार्य चालू किया गया। क्षतिग्रस्त लाइन
एवं टूटे पोल को रात्रि में ही सुधार करके सभी जगह विद्युत आपूर्ति बहाल कर
दिया। श्री खंडेलवाल ने बताया कि आकस्मिक रूप से आए आंधी तूफान और भारी
वर्षा से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।





