मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

भगवान गोविंद ने भक्तों के साथ होली खेली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर । आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में भगवान गोविंद ने

भक्तों के साथ होली खेली। मंदिर प्रांगण में राजभोग आरती के बाद ठाकुर जी,

पुजारी और भक्त पहले फूलों की, फिर पिचकारी से केसर, इत्र, गुलाब जल और बाद

में पचरंगी गुलाल से होली खेली। होली के शुभ अवसर पर पंचामृत अभिषेक किया

गया। सफेद जामा पोशाक में ठाकुर जी और राधा रानी को को सोने की और सखियों

को चांदी की पिचकारी हाथों में थमाई गई। ठाकुर जी और राधा रानी को गुलाल

अर्पित करने के बाद ठाकुर जी और राधा रानी को पतासे का भोग लगाकर आरती की

गई। इसके बाद ठाकुर जी की होली शुरू हुई। सबसे पहले ठाकुरजी और राधा रानी

की केसर जल, गुलाब व इत्र जल की पिचकारी शुरू की गई। पहले ठाकुरजी के साथ

तीन तरह के फूलों से होली खेली गई। फिर केसर, गुलाब और इत्र जल की पिचकारी

से और अंत में पांच रंग लाल, हरा, गुलाबी, पीला और सफेद रंग की गुलाल से

ठाकुरजी के साथ होली खेली गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें