मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

संसद के दोनों सदनों में व्यवधान जारी, कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संसद के दोनों सदनों में व्यवधान जारी, कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा में आज भी व्यवधान जारी रहा। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही थोड़े अंतराल के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष अडाणी और संभल मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग कर रहा था।राज्यसभा में आज कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने विरोध स्वरूप हंगामा शुरू कर दिया। सभापति ने कहा कि नियम 267 को व्यवधान का एक हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने व्यवधान पर गहरी पीड़ा और दुख व्यक्त किया।सभापति ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से बार-बार विपक्ष उन्हीं मुद्दों को उठा रहा है। इसके चलते हमने तीन कार्य दिवस खो दिए हैं। हम एक बड़ा उदाहरण पेश कर सकते हैं लेकिन हम उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। व्यवधान को बढ़ता देख कार्यवाही को सदन शुरू होने के कुछ ही समय बाद सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।दूसरी ओर लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे और फिर बाद में दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता सदन को सुचारू रूप से चलते हुए देखना चाहती है। संवाद होना चाहिए सहमति और असहमति लोकतंत्र की असली ताकत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें