मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, नीट पर हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, नीट पर हंगामा

नई दिल्ली। विपक्ष के नीट मुद्दे पर चर्चा की मांग के चलते शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष चाह रहा था कि सरकार नीट मुद्दे पर चर्चा कराए जबकि संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद केवल धन्यवाद प्रस्ताव पर ही चर्चा होती है।लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। कार्यवाही की शुरुआत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट के मुद्दे पर अपनी बात रखने की मांग की। इसके चलते कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष ने फिर यही मुद्दा उठाया। इसपर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद किसी अन्य विषय पर चर्चा की कोई परंपरा नहीं रही है। इसके बाद केवल धन्यवाद प्रस्ताव पर ही चर्चा होती है। हंगामे को बढ़ता देख अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।इससे पहले सुबह लोकसभा अध्यक्ष ने दिवंगत पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ब्रह्मानंद मंडल, जयभद्र सिंह, डी. वेणुगोपाल मनोहर जोशी, डॉ. शफीकुर रहमान बर्क, सी.पी.एम. गिरियप्पा, ए. गणेशमूर्ति, कुँवर सर्वेश कुमार, राजवीर दिलेर, वी. श्रीनिवास प्रसाद, एम. सेल्वराज, सुशील कुमार मोदी और प्रतापराव बी भोसले को श्रद्धांजलि दी। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर तृणमूल कांग्रेस सदस्य एसके नुरुल इस्लाम ने शपथ ली। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने अपने ही स्थान से शपथ ग्रहण की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें