लोकपाल के आदेश को चुनौती दे सकते हैं गुरुजी

लोकपाल के आदेश को चुनौती दे सकते हैं गुरुजी
रांची : झामुमो के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन लोकपाल के उस आदेश को चुनौती दे सकते हैं, जिसमें लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई को जांच का आदेश दिया है।लोकपाल का आदेश आने के बाद कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही इस आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की जा सकती है।विदित हो कि विगत सोमवार को लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ दाखिल शिकायत पर फैसला सुनाते हुए सीबीआई को जल्द से जल्द जांच करने का आदेश दिया था। लोकपाल ने सीबीआई को इस मामले की प्रारंभिक जांच छह महीने के अंदर पूरी करने का निर्देश दिया है।इस संबंध में बीजेपी के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने 2020 में लोकपाल के समक्ष शिकायतवाद दर्ज करायी थी।





