मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट,195 नामों का किया ऐलान, जानिये, किसको कहां से मिला टिकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकसभा: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट,195 नामों का किया ऐलान, जानिये, किसको कहां से मिला टिकट

दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा के लिए आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम हैं। जिसमें 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी लिस्ट में शामिल है। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के नामों को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फाइनल किया गया था जिसका आज ऐलान कर दिया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। अरुणाचल पश्चिम से केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बीजेपी सांसद विष्णुपद रे अंडमान और निकोबार से उम्मीदवार बनाए गए हैं। मनसुख मंडाविया पोरबंदर से, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से, गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मंडाविया पोरबंदर से, अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसके साथ ही हेमा मालिनी मथुरा से, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, उन्नाव से साक्षी महाराज, गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ, राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम से चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इन 195 सीटों में से 28 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। वहीं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं। लोकसभा अध्यक्ष और दो पूर्व मुख्यमंत्री भी पार्टी की तरफ से चुनाव मैदान में होंगे। पहली लिस्ट में अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18, पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार शामिल हैं। बीजेपी ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें यूपी की 51, मध्य प्रदेश की 24, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात की 15, झारखंंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, राजस्थान की 15, केरल की 12, असम की 11, तेलंगाना की 9, दिल्ली की 5, उत्तराखंड की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीट शामिल हैं। वहीं हरियाणा की किसी भी सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें