मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

लोहारडीह हिंसा अग्निकांड के खिलाफ कांग्रेस का आज छत्तीसगढ़ बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुरकवर्धा,। लोहारडीह हिंसा अग्निकांड के खिलाफ कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के पूरी तरह से खत्म होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि गृहमंत्री अपना जिला नहीं संभाल पा रहे हैं, तो पूरा प्रदेश क्या संभालेंगे।उन्होंने गृह मंत्री के इस्तीफे के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की है।प्रदेश में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखा गया है।कवर्ध कबीरधाम ) में कांग्रेस बंद का असर है, शहर की सभी दुकानों सहित स्कूल बंद है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी रैली निकालकर लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, महापौर एजाज ढेबर के साथ कांग्रेसी शास्त्री मार्केट, गंज मंडी, सदर बाजार, गोल बाजार, भनपुरी, फाफाड़ी, शैलेंद्र नगर, सिविल लाइन, रामसागर पारा समेत इलाकों में स्कूटी से पहुंचे।इस दौरान दुकानदारों से दुकान बंद करने की अपील की।रायपुर में भी कांग्रेस के बंद का मिला जुला असर है।हालांकि सभी सरकारी स्कूल खुले हुए हैं। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का समर्थन नहीं किया है। पर शहर के बीचों बीच स्थित गोल बाजार और मालवीय रोड के दुकानदारों ने दोपहर 1:00 बजे तक अपनी दुकान बंद रखने की सहमति जताई है।जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने नैला रेलवे स्टेशन से रैली निकाल कर जांजगीर की ओर निकलने और व्यवसायियों से दुकान बंद करने की अपील की है ।जगह-जगह पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस बल तैनात है। बिलासपुर ,मुंगेली ,जगदलपुर में सुबह से ही दुकानें बंद हैं ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शहर में कवर्धा कांड को लेकर बंद का आवाह्न किया गया है। आज सड़कों में निकलकर सभी मार्केट को बंद करवाया जा रहा है।आम जनता से जन समर्थन मांग रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें