मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल टावर की केबल चोरी करते दो युवकों को लोगों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोबाइल टावर की केबल चोरी करते दो युवकों को लोगों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

कोरबा। जिले में लगातार बढ़ रही मोबाइल टावरों में चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर की केबल काटते हुए दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों को लोगों ने रस्सी से बांध दिया, उनकी पिटाई की और बाद में डायल 112 की टीम के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर की केबल काटने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर दोनों युवकों पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत उन्हें घेर लिया और मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को रस्सी से बांधकर पुलिस के आने तक वहीं रोके रखा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई भी की। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना ले गई।

स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवकों की पहचान एकलाख खान और लक्की के रूप में बताई है। लोगों का आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। उनके पास से गांजा, चिलम और नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि इन बरामद वस्तुओं की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि जिले में पिछले तीन महीनों के दौरान मोबाइल टावरों में चोरी की करीब 33 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से टेलीकॉम कंपनियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी परेशान हैं। कई बार केबल चोरी होने से मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।

फिलहाल कोतवाली पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और जिले में हुई अन्य टावर चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता रही है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें