लोबिन हेंब्रम बनाएंगे नई पार्टी, जेएमएम से हुआ मोह भंग

रांची : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से दो वर्षों से नाराज चल रहे झामुमो के वरिष्ठ नेता लोबिन हेंब्रम नयी पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वर्तमान में लोबिन जिस गैर राजनीतिक संगठन झारखंड बचाओ मोर्चा के संरक्षक हैं, उसका पार्टी के तौर निबंधन की तैयारी करने में जुटे हैं। अब इस पार्टी का स्वरूप क्या होगा, कब तक निबंधन होगा, यह सपष्ट नहीं है। मगर ऐसा माना जा रहा है कि लोबिन एक समांतर संगठन या पार्टी को खड़ा करके अपनी पार्टी पर दबाव कायम रखना चाहते हैं। अगर लोकसभा या विधानसभा चुनाव में राजनीतिक परिस्थिति बदलती है तो यह अलग राह पकड़ सकते हैं।





