राजमहल में झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे लोबिन हेंब्रम

राजमहल में झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे लोबिन हेंब्रम
रांची: झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेंब्रम राजमहल लोकसभा सीट से अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार विजय हांसदा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस चुनाव में उनकी जीत भी होगी। आपको बता दें कि साहिबगंज जिला के बोरियो से झामुमो के विधायक है लोबिन हेम्ब्रम । निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान से राजमहल लोकसभा चुनाव अब दिलचस्प बना गया है। साथ ही उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है। झामुमो विधायक लोबिन ने कहा कि जब दुर्गा सोरेन के नहीं रहने पर सत्ता हेमन्त सोरेन को मिली तो उस हिसाब से बसंत सोरेन को मुख्यमंत्री होना चाहिए था न कि चंपाई सोरेन को। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई लोगों ने टिकट के लिए कल्पना सोरेन से मिलने की सलाह दी। लेकिन मैं कल्पना सोरेन से क्यों मिलूं। वह पार्टी में क्या हैं ? उन्होंने दावा किया कि उनकी बसंत सोरेन से मुलाकात हुई थी। बसंत सोरेन भी विजय हांसदा को टिकट देने के पक्ष में नहीं थे बावजूद उनको टिकट दिया गया। मालुम हो कि राजमहल लोकसभा सीट से भाजपा ने ताला मरांडी को मैदान में उतारा है। वहीं झामुमो ने विजय हांसदा को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है।





