मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

सम्मान की घोषणा से लालकृष्ण आडवाणी भावुक, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सम्मान की घोषणा से लालकृष्ण आडवाणी भावुक, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद

नई दिल्ली। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया है। उन्होंने इस क्षण में दिवंगत दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर कहा कि उन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

भाजपा के वयोवृद्ध नेता ने वक्तव्य जारी कर कहा कि 14 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता बनने के बाद से उन्होंने देश सेवा और उन्हें दिए कार्य को समर्पण को पारितोषिक माना है। वे ‘इदं न मम’ से प्रेरित होकर यह मानते रहे हैं कि यह जीवन अपना नहीं बल्कि देश का है।

आडवाणी ने अपनी दिवंगत पत्नी कमला और परिवार के साथ उन सभी को याद किया है जिनके साथ उन्हें कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही कामना की है कि देश तरक्की की नित नई ऊंचाइयां छूए।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद पत्रकार उनके आवास पर पहुंचे। यहां वे भावुक अवस्था में मीडिया के सामने आए।

आयु के कारण उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। आज उन्हें सबसे ज्यादा अपनी माँ (कमला आडवाणी) की याद आ रही है। उनके जीवन में उनका बहुत बड़ा योगदान था। जब उन्होंने सम्मान के बारे में बताया तो वे बहुत खुश हुए। उन्होंने जीवन के इस मोड़ पर उनका सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और देश के लोगों को धन्यवाद दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें