मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

लोजपा रामविलास ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोजपा रामविलास ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान के साथ पार्टी के सभी सांसद एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान सहित राष्ट्रीय कमेटी पदाधिकारी एनडीए समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान चतरा में पार्टी प्रत्याशी जनार्दन पासवान के साथ सिमरिया एवं भावनाथपुर के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में पड़ोसी राज्य बिहार में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट वाली पार्टी के मुखिया चिराग पासवान का झारखंड विधानसभा के चुनाव में जबरदस्त डिमांड है। चुनाव की घोषणा से पूर्व भी चिराग की लातेहार, रांची,पलामू और धनबाद में जनसभा हुई थी, जहां लोगों का जनसैलाब उमड़ा था। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है। चुनाव आयोग ने 13 और 20 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित की है। 23 नवंबर को मतों की गणना की जाएगी। झारखंड विधानसभा के 81 सीटों में भाजपा 68, आजसू 10, जेडीयू 02 और लोजपा (आर) ने 01 सीट पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें