मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

तेज आंधी तूफान व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसान परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। छत्तीसगढ़ के कई जिले में पिछले कई दिनों से लगातार तेज

आंधी-तूफान और बारिश का कहर जारी है। असमय हो रही बारिश से करीब आठ डिग्री

तापमान में गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज की गई है। वहीं

मौसम का लुत्फ उठाने अमरकंटक, राजमेंरगढ़, धरमपानी जैसी जगहों पर सैलानियों

का जमावड़ा लग गया है। आज रविवार को भी तेज आंधी व बेमौसम बारिश की

चेतावनी दी गई है। बेमौसम बारिश से किसान परेशान हो गए हैं।

गौरेला

पेंड्रा मरवाही जिले में पिछले चार दिन से तेज आंधी-तूफान के साथ हो रही बे

मौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली है, लेकिन आंधी तूफान

से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को तेज आंधी तूफान के कारण

लोगों के घरों में लगे शीट व टीन उड़ गए, जिससे घर में मौजूद परिवार के

लोगों को चोट भी आई है। वहीं तेज बारिश और आंधी तूफान के कारण पेड़ टूट कर

सड़कों पर गिरने से आवागमन भी बाधित हो गई थी, पेड़ की डाल टूटकर खड़े

वाहनों पर गिरे, जिससे सवार लोग बाल-बाल बचे।

इस बेमौसम बारिश से

कुम्हार के कच्चे ईंट और किसानों की आम, तेंदू, चार के साथ बागवानी की

फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। पिछले कई दिनों से जिले में शाम के समय तेज

आंधी-तूफान के साथ हो रही बारिश से परेशान किसान प्रशासन से उचित मुआवजा

राशि की भी मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें