मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजनिवास में आयोजित एक समारोह में आतिशी काे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दक्षिणी दिल्ली की कालका विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं आतिशीदिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज आैर कांग्रेस से शीला दीक्षित दिल्ली की कमान संभाल चुकी हैं।दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के संग पांच विधायकाें ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एडवाेकेट कैलाश गहलाेत, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, मुकेश अहलावत, आैर इमरान हुसैन शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले आतिशी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित घोटाले के आरोपों के बाद जेल से जमानत पर रिहा हाेने के बाद इस्तीफा दे दिया था।शपथ ग्रहण के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनाेज तिवारी ने आतिशी काे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस माैके पर उन्हाेंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्हाेंने दिल्ली सरकार के शेष कार्यकाल के दाैरान दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी काे पूरा सहयाेग देने का भी आश्वासन दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें