मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

एलजी के अभिभाषण के दौरान शोर-शराबा करने पर आआपा के 21 विधायक तीन दिन के लिए निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एलजी के अभिभाषण के दौरान शोर-शराबा करने पर आआपा के 21 विधायक तीन दिन के लिए निलंबित

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण के बीच गतिरोध पैदा करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। बताया गया है कि यह निलंबन दो हिस्सों में किया गया।दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विपक्ष की नेता आतिशी सहित गोपाल राय और अन्य 12 विधायकों को एक दिन के लिए एलजी के संबोधन के दौरान नारेबाजी करने पर सदन से बाहर कर दिया। इसमें वीर सिंह धिंगान, मुकेश अहलावत, चौधरी जुबैर अहमद, अनिल झा, विशेष रवि और जरनैल सिंह व अन्य शामिल हैं।दिल्ली के उपराज्यपाल के अपना अभिभाषण शुरू करते ही विपक्षी आम आदमी पार्टी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे जय भीम के नारे लगा रहे थे। इसके बाद अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने मार्शल बुलाकर हंगामा करने वाले विधायकों को बाहर करने के निर्देश दिए।दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीएजी रिपोर्ट सदन के पटल पर रख दी गई है और सदस्य इस पर चर्चा चाहते हैं, जो 27 फरवरी को जारी रहेगी और फिर इसे आगे की कार्रवाई के लिए लोक लेखा समिति को भेजा जाएगा। सीएजी रिपोर्ट के अन्य खंड भी भविष्य में सदन के पटल पर रखे जाएंगे।सदन में हुए हंगामे के बाद आआपा विधायकों के निलंबन पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने एलजी के अभिभाषण के दौरान बहुत ही असंवैधानिक तरीके से व्यवहार किया। सदन की गरिमा बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। उनका (आआपा के सदस्यों का) व्यवहार निंदनीय है। इसलिए उनका निलंबन तीन बैठकों ( 25, 27 और 28 फरवरी) तक वैध है।निलंबित आआपा विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में अंबेडकर की तस्वीर के साथ विरोध प्रदर्शन किया और "जय भीम" के नारे लगाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें