मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में महिला सम्मान योजना पर विवाद, उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में महिला सम्मान योजना पर विवाद, उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने महिला सम्मान योजना की जांच के आदेश दिए हैं। एलजी ने इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया है। उन्होंने इस संबंध में डिविजनल कमिश्नर को जांच का जिम्मा सौंपा है। एलजी ने लोगों के डेटा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि डेटा की गोपनीयता भंग की जा रही है। एलजी ने कांग्रेस के आरोपों की जांच का भी आदेश दिया है।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एलजी को महिला सम्मान योजना के बारे में पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने महिला सम्मान योजना की जांच की मांग की थी।दिल्ली के उपराज्यपाल ने अपने आदेश में संदीप दीक्षित की चिट्ठी का भी जिक्र किया और कहा कि गैर-सरकारी लोग दिल्ली में महिलाओं से फॉर्म भरवा रहे हैं और उनका व्यक्तिगत डेटा एकत्र कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि अगर आआपा सत्ता में आती है तो इस विवरण का उपयोग उन्हें 2100 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए किया जाएगा। इसलिए डेटा की गोपनीयता को लेकर मामले में जांच कराई जाए।उपराज्यपाल ने यह भी कहा है कि जो लाभ देने की आड़ में भोले-भाले नागरिकों की निजी जानकारी एकत्र करके उनकी निजता का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से पब्लिक नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उन्होंने लिखा है कि एक राजनीतिक पार्टी महिलाओं को 2100 रुपये महीने देने का दावा कर रही है, लेकिन विभाग की ओर से ये स्पष्ट किया जाता है कि इस तरह की किसी स्कीम के बारे में सूचित नहीं किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें