मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

लीवरकुसेन ने रोमा को हराकर यूरोपा लीग के फाइनल में जगह बनाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बर्लिन। बायर लीवरकुसेन ने रोमा के खिलाफ सेमीफाइनल के दूसरे चरण

में 2-2 से ड्रा खेलकर 4-2 के कुल स्कोर के साथ गुरुवार को यूईएफए यूरोपा

लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। साथ ही 49 मैचों का नया अपराजित

यूरोपीय रिकार्ड भी बनाया। लीवरकुसेन ने पहला चरण 2-0 से जीता था और दूसरे

चरण में 2-2 से ड्रा के बाद कुल 4-2 के स्कोर के साथ यूरोपा लीग के फाइनल

में जगह बनाई।

लीवरकुसेन ने मैच के पहले 42 मिनट में अधिकांश समय तक

खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। हालांकि इसके बाद मैच के 43वें मिनट में

लियांड्रो पेरेडेस ने पेनल्टी पर गोल कर मैच में रोमा को 1-0 से आगे कर

दिया। हाफ टाइम की समाप्ति पर रोमा 1-0 से आगे रहा।

खेल

फिर से शुरू होने के बाद, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आक्रमण किया, एडली

ने लक्ष्य से थोड़ा दूर शॉट मारा जबकि लीवरकुसेन के गोलकीपर मातेज कोवर ने

अजमौन और स्टीफन एल शारावी के प्रयासों को विफल कर दिया।

मैच के 66वें मिनट में लियांड्रो पेरेडेस ने एक बार फिर पेनल्टी पर मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए हुए रोमा की बढ़त 2-0 कर दी।

मैच

के 82वें मिनट में एलेजांद्रो ग्रिमाल्डो के कॉर्नर से मिले गेंद को

गिनालुका मैनसिनी ने अपने ही गोल पोस्ट में डाल दिया, जिससे लीवरकुसेन का

खाता खुल गया और स्कोर 2-1 हो गया।

इसके बाद स्थानापन्न जोसिप

स्टैनिसिक ने इंजुरी टाइम के सातवें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबरी

कर दी और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। इसी के साथ लीवरकुसेन 4-2

के कुल स्कोर के साथ फाइनल में पहुंच गया। साथ ही लीवरकुसेन का अपराजेय

क्रम 49 मैचों के नए यूरोपीय रिकॉर्ड तक पहुँच गया। नए बुंडेसलीगा चैंपियन

लीवरकुसेन के पास इस सीज़न में तिहरा खिताब जीतने का मौका है। लीवरकुसेन की

टीम 22 मई को फाइनल में अटलांटा से भिड़ेगी और उसके बाद जर्मन कप फाइनल

में कैसरस्लॉटर्न का सामना करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें