मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला : शिव प्रकाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव

प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया पर 25 करोड़ लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में गरीबी रेखा के बाहर

आए। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए

कल्याणकारी योजनाएँ बनाईं हैं। शिवप्रकाश ने कहा कि 10 वर्षों में देश बहुत

बदल गया है। एयरपोर्ट, रेलवे, सड़कें सबमें कमाल काम हुआ है। आधारभूत

संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। शिव प्रकाश रविवार को कुशाभाऊ

ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रादेशिक

सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर भाजपा

प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,

सच्चिदानंद उपासने, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी,

सहसंयोजक त्रय संजीव पांडे, बृजेश नाथ पांडेय व गोपाल दीक्षित, प्रदेश

कार्यालय प्रभारी ऋषि राज पिठवा, जिला संयोजक (रायपुर) भुवनलाल साहू, चुनाव

आयोग संपर्क समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा और सहसंयोजक मोहन

पवार सहित वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद थे।

भाजपा

राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के

मद्देनजर जारी घोषणा पत्र को कांग्रेस ने न्याय पत्र नाम दिया है। वस्तुत:

यह कांग्रेस का अन्याय पत्र है। कांग्रेस आज संविधान की बात कर रही है। जिस

कांग्रेस ने बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का विरोध किया, उन्हें संसद में जाने

से रोका, उन्हें जीतने नहीं दिया, उन्हें भारत रत्न नहीं दिया, वह

कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात कर रही है। वह संविधान के खतरे में आने

की बात कर रही है। दरअसल कांग्रेस और उसका भ्रष्टचार खतरे में है, संविधान

नहीं। शिवप्रकाश ने कहा कि प्रभु श्रीराम के एक-एक कदम आगे बढ़ने से जैसे

रावण चिंतित होता था, कृष्ण के जीवित रहने की खबर सुनकर जैसे कंस रोज

चिंतित होता था, वैसे ही भ्रष्टाचारी आज मोदी जी को देखकर डरते हैं कि न

जाने कब उनका भ्रष्टचार पकड़ा जाए, न जाने कब उन्हें जेल की हवा खानी पड़े।

यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं, इतिहास बनाने का है।

भाजपा

राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि सन 2014 में केंद्र में

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से पहले बार-बार यही सुनने

को मिलता था कि अनजान चीज को हाथ न लगाएँ, बम हो सकता है। हर शहर के अंदर

आतंकियों के अड्डे बने थे। लेकिन अब ऐसी घटनाओं पर पूर्ण विराम लग गया है।

किसी की बारुदी धमाके करने की हिम्मत नहीं। अब देश आंतरिक सुरक्षा से पूरी

तरह मजबूत है। भारत पर हमला करने वाला व्यक्ति अब कहीं भी रहे, सुरक्षित

नहीं रह सकता। यह क्रांतिकारी परिवर्तन हमने करके दिखाया है। अब

प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि हम गुलामी के हर चिह्न को मिटा देंगे।

मंदिर, योग, आयुर्वेद, भाषा, सभी क्षेत्रों में काम हुआ है। ये 10 वर्ष

गरीब कल्याण और विकास के साथ भारत का स्वाभिमान जगाने वाले रहे हैं। आज

विश्व के सभी देश भारत की ओर आशा और विश्वास भरी निगाहों से देख रहे हैं,

यही क्रांतिकारी परिवर्तन आया है।

भाजपा

राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक

की राजनीतिक यात्रा की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि 6 अप्रैल, 1980 को

भाजपा ने जो राजनीतिक यात्रा शुरू की, वह जनसंघ के नाम से 1952 में शुरू

हो गई थी। शिवप्रकाश ने कहा कि आज विपक्ष के लोग लोकतंत्र और संविधान की

बात करते हैं, भाजपा की यात्रा उसी को बचाने शुरू हुई थी। डॉ. श्यामाप्रसाद

जी और पं. दीनदयाल जी ने कहा था, "हम इस राष्ट्र की एकता, अखंडता को

अक्षुण्ण रखने का काम करेंगे और गरीब का उत्थान हमारा लक्ष्य होगा। भारत

माता की जय हमारे लिए महज नारा नहीं, बल्कि हमारी आस्था है।" जनसंघ ने कहा

था, "हम भारत का विकास भारतीय चिंतन के आधार पर करेंगे, किसी दूसरे देश की

नकल नहीं करेंगे। हर भारतीय अपने जीवन में एक ही लक्ष्य लेकर चलेगा- भारत

माता की जय।"

संगठन महामंत्री साय व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी किया मार्गदर्शन

भाजपा

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने उपस्थित विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों

व कार्यकर्ताओं से जिलावार जानकारी ली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर

रणनीतिगत बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के

वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह और अनिल सोनी रायपुर आए थे जिन्होंने निर्वाचन

से जुड़ी हुई बारीकियों से अधिवक्ताओं को अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन

किया। श्री सिंह और सोनी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सम्मेलन में आए

अधिवक्ताओं को निर्वाचन और विधिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें