मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

शनि जयंती पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देश में शांति और खुशहाली की प्रार्थना

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
शनि जयंती पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देश में शांति और खुशहाली की प्रार्थना

नई दिल्ली। शनि जयंती के मौके पर शनिवार को देश के कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने भगवान शनिदेव से देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। नेताओं ने कहा कि शनिदेव की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली आए और लोग सत्य व धर्म के रास्ते पर आगे बढ़ें।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः भगवान श्री शनिदेव जी महाराज की कृपा समस्त जनों पर सदैव बनी रहें। शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः न्याय एवं कर्मफल के देवता, सूर्यपुत्र भगवान श्री शनि देव जी के प्राकट्योत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्री शनि देव की कृपा सब पर बनी रहे, सबके जीवन में सुख, समृद्धि व आनंद की अनवरत वर्षा होती रहे, यही कामना है।

जय शनि देव!"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः प्रदेश वासियों को शनि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। न्याय एवं कर्मफल के देवता, भगवान शनिदेव की कृपा से सभी को सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता की प्राप्ति हो, यही मंगलकामना है।"

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः॥ भगवान श्री शनि देव जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। शनि महाराज आप सभी के जीवन से समस्त अंधकार दूर कर सुख, समृद्धि और खुशहाली दें। सबके लिए न्याय और सद्मार्ग का पथ प्रशस्त करें, यही प्रार्थना है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः समस्त प्रदेशवासियों को पावन शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! न्याय के देवता भगवान शनिदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा प्रत्येक घर में खुशहाली बनी रहे।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः न्याय के देवता भगवान श्री शनिदेव जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान शनिदेव जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। भगवान से प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों को सत्य, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।"

दिल्ली सरकार के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः न्याय, अनुशासन और कर्मफल के देवता भगवान शनि देव जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शनिदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति का वास हो। जय शनिदेव!"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें