ग्रेटर नोएडा में UPITS 2026 का शंखनाद, अमित शाह ने किया उद्घाटन, सीएम योगी बोले- ये ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी का संगम

अमित शाह ने किया UPITS 2026 का उद्घाटन, सीएम योगी बोले- ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी का संगमग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का आज भव्य आगाज हो गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि UPITS सिर्फ एक ट्रेड शो नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की ताकत का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि ये मंच ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी का संगम है।
यहां एक तरफ हमारे ODOP के पारंपरिक उत्पाद हैं, तो दूसरी तरफ डिफेंस, IT, EV और स्टार्टअप की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी भी है। पीएम मोदी के लोकल टू ग्लोबल के विजन को यूपी जमीन पर उतार रहा है।सीएम ने कहा कि यूपी में आज 96 लाख से ज्यादा MSME इकाइयां काम कर रही हैं, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार ने ऐसा इकोसिस्टम बनाया है जहां उद्यम आगे बढ़ सके, नवाचार कर सके और वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सके।वहीं अमित शाह ने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि ग्रोथ इंजन बन चुका है। यूपीआईटीएस ने यूपी के उद्यमियों को दुनिया से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने कानून व्यवस्था और निवेश का माहौल देकर यूपी को एक्सपोर्ट हब बनाया है।
UPITS 2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। ये अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है। 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक, 1.5 लाख से ज्यादा B2B बायर्स, 4.5 लाख से ज्यादा आम विजिटर्स के आने की उम्मीद है। 85 देशों के 550 से ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स आ रहे हैं। अभी तक 72 देशों से रजिस्ट्रेशन हो चुका है। 88 देशों के राजदूत भी आमंत्रित हैं। इस बार ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम पार्टनर कंट्री के तौर पर शामिल हुए हैं। इससे तकनीकी सहयोग और निवेश बढ़ेगा।
इस बार ट्रेड शो में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के साथ पहली बार वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन (ODOC) भी शुरू किया गया है। यानी व्यापार के साथ-साथ यूपी के हर जिले के पारंपरिक खाने और पाक कला को भी दुनिया के सामने रखा जाएगा। कृषि, टेक्सटाइल, चमड़ा, ऑटोमोबाइल, फार्मा, डिफेंस और हस्तशिल्प के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं।सुरक्षा को देखते हुए 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अमित शाह हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। समापन समारोह 29 सितंबर को होगा जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
विषय





