मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लातेहार में गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगड़ा गांव के पास गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।जानकारी के अनुसार नगड़ा गांव निवासी रिशु कुमार (6), सूरज कुमार(6) और गोलू कुमार (7) आदि बच्चे गांव के पास ही रेलवे लाईन के निकट खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चे पास में ही स्थित एक गहरे गड्ढे में गिर गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया, परंतु गड्ढा में पानी काफी अधिक था जिस कारण बच्चों का कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा था। बाद में डीजल पंप के माध्यम से गड्ढे के पानी को बाहर निकाला जाने लगा, इसके बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला जा सका। परंतु तब तक तीनों बच्चों की मौत हो गई थी।इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन निर्माण के दौरान ही यह गड्ढा किया गया था और इसे यूं ही छोड़ दिया गया था। इसी कारण आज इतनी बड़ी घटना हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी है, उन पर कड़ी कार्रवाई हो नहीं तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इधर इस संबंध में डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें