मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के लातेहार में उग्रवादियों ने पांच ट्रकों में लगा दी आग, दी धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के लातेहार में उग्रवादियों ने पांच ट्रकों में लगा दी आग, दी धमकी

लातेहार। लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लात जंगल में मंगलवार की रात झारखंड प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों ने पांच ट्रकों में आग लगा दी। सभी ट्रक लातेहार के तुबेद कोलियरी से कोयला परिवहन करते थे। उग्रवादियों ने इस दौरान जमकर फायरिंग भी की। उग्रवादियों द्वारा पर्चा फेंक कर घटना की जिम्मेदारी ली गई है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात बालूमाथ साइडिंग में कोयला डंप कर ट्रक वापस कोलियरी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लात जंगल में लगभग 12 की संख्या में उपस्थित हथियारबंद उग्रवादियों ने ट्रकों को रोक लिया। चालकों के साथ मारपीट करने के बाद सभी चालक को वाहन से उतार कर ट्रकों में आग लगा दी। उग्रवादियों ने इस दौरान दहशत फैलाने के लिए लगभग 15 राउंड फायरिंग भी की। उसके बाद पर्चा फेंक कर उग्रवादियों ने कोयला कंपनी को धमकी दी कि बिना संगठन से वार्ता किए काम किया तो अंजाम बुरा होगा। घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी वहां से फरार हो गए।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि जेपीसी उग्रवादी संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस इलाके को सील कर उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ कर दी है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें