मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थानाक्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच पुलिस और भाकपा माओवादी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया। इस दौरान 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ रविवार रात से आज सुबह तक चली। अब सर्च अभियान चल रहा है।डीआईजी (पलामू) वाईएस रमेश ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस समय सर्च अभियान शुरू किया गया है। माओवादी नक्सली मनीष यादव अपने साथियों के साथ कुछ दिनों से महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना गांव के आसपास छुपा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम बनाई गई।उन्होंने बताया कि रविवार देररात लगभग 2:00 बजे पुलिस ने जंगल में धावा बोला और चारों ओर से नक्सलियों को घेर लिया। यह देखकर घबराए नक्सलियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी हमला किया और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान माओवादी नक्सली मनीष यादव को पुलिस ने मार गिराया। जबकि एक अन्य नक्सली कमांडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान घटनास्थल से दो राइफलें बरामद हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें