मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में दूषित पानी पीने से 20 स्कूली बच्चे बीमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लातेहार में दूषित पानी पीने से 20 स्कूली बच्चे बीमार

लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत दुरु प्राथमिक विद्यालय में दूषित पानी पीने से शनिवार को 20 बच्चे बीमार पड़ गए। गंभीर अवस्था में सभी बच्चों को एंबुलेंस से चंदवा अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का इलाज किया। हालांकि सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार शनिवार को बच्चे स्कूल गए थे। नाश्ता के बाद बच्चों ने जब टंकी का पानी पीया तो पानी में कुछ दुर्गंध आने की शिकायत शिक्षक से की। थोड़ी देर में पानी पीने वाले बच्चे उल्टी करने लगे। स्थिति को देखकर शिक्षक ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर स्कूल पहुंची और सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। डॉ तरुणेश जोश लकड़ा की निगरानी में सभी बच्चों का इलाज किया गया। जांच के बाद चिकित्सा में बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई। परंतु बच्चों को अभी चिकित्सा निगरानी में रखने की बात कही।इधर इस संबंध में मुखिया सीतमोहन मुंडा ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें शिक्षकों से मिली। शिक्षकों ने बताया कि बच्चों के द्वारा जब यह बताया गया कि पानी में बदबू है तो शिक्षक पानी की टंकी की जांच की। टंकी में कुछ सफेद रंग का पदार्थ पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसी शरारती तत्व ने कोई पदार्थ पानी में मिला दिया हो। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि पूरे मामले की जांच की जाए और दोषी पर कार्रवाई की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें