मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लातेहार में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़

लातेहार। लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकित-बन्दुआ के जंगल में सोमवार की रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। हालांकि मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हुए हैं।लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि मनिका और हेरहंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सिकित-बन्दुआ गांव के बीच कुछ उग्रवादी जमे हुए हैं और किसी हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित की गई और उग्रवादियों के खिलाफ छापेमारी की गई। पुलिस की टीम जैसे ही घटनास्थल की ओर पहुंची, वैसे ही उग्रवादियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग आरंभ कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग आरंभ की। खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली अंधेरा का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग गए।मुठभेड़ की घटना के बाद पुलिस के द्वारा जंगल में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें कुछ हथियार भी बरामद होने की सूचना मिल रही है।.हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।लातेहार एसपी कुमार गौरव ने सिर्फ मुठभेड़ की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च अभियान जारी है। सर्च अभियान पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को सील कर नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें